देवास। 2 अक्टुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर ऑडिटोरियम मे उपस्थितजनो ने देवास को स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया। गंदगी भारत छोडो अभियान के तहत नगर निगम ने एक बार फिर उल्लेखनीय प्रयास कर पॉच लाख की जनसंख्या वाले नगर निगमो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत सरकार द्वारा अभियान को 5 चरणो मे बांटा गया था। जिसमे पहले चरण मे स्वच्छता की शपथ, व्यक्तिगत शौचालयो का रखरखाव तथा कचरे के ढेर को हटाना, दूसरा चरण नो प्लास्टिक-4 आर (रिड्यूस, रि-युस, रिसायकल, रिप्यूज), तीसरा चरण कोविड-19 की परिस्थियों मे स्वच्छता, चौथा चरण स्त्रोत पर प्रथकीकरण तथा नगरीय कचरे का प्रथकीकरण, पांचवा चरण सार्वजनिक स्थानो व सार्वजनिक शौचालयो पर सफाई अभियान। इस सफलता पर कोरोनाकाल को ध्यान मे रखते हुये एक लघु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान मे महत्पूर्ण योगदान देने वाले साथी कर्मचारियो एवं विभिन्न संस्थाओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानति किया गया।
देवास कलेक्टर, नगर निगम प्रशासक डॉ. चन्द्रमौली शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, पी.आई.यू, डॉ. हिमान्शु शुक्ला की उपस्थिती मे गंदगी भारत छोडो अभियान मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम सफाई मित्रो, कर्मचारियो एवं गंदगी भारत छोडो अभियान मे भाग लेने वाली संस्थाओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। पी.आई.यू. श्री शुक्ला ने अपने उद्बोधन मे नगरवासियो से उचित संवाद और अच्छे संबंध बनाकर काम करने पर जोर दिया। अपने मुख्य उद्बोधन मे कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि देवास योग्य है तभी प्रथम 10 मे स्थान बना पाया। वहीं नगर निगम ने एक बार खुद को साबित किया है। जिला प्रशासन, निगम प्रशासन ओर आमजन मिलकर देवास को प्रथम 5 मे ला सकते है। संकल्प के साथ प्रयास जारी रख आपसी समन्वय मे कोई कमी नही रहेगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देवास शहर को टॉप 5 मे लाने के लिये हम सभी को संकल्पित होना होगा। निगम आयुक्त श्री चौहान ने अपने उद्बोधन मे आगामी प्रयासो की रूप रेखा रखते हुये बताया कि देवास मे स्वच्छता संसाधनो मे कोई कमी न रहे इसके लिये योजनाएं बनायी गयी है। इस दिशा मे हम आगे बढते रहेगें। देवास एक बार फिर अपनी योग्यता दिखाएगा इसमे देवास शहरवासियो का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।
समारोह मे निगम के 5 झोनल अधिकारी, 4 स्वच्छता चैम्पियन एवं रहवासी कल्याण संघ, 2 स्वच्छता सहायता समूह, 5 सहयोगी संस्था, 2 निगम हेल्पर, 2 निगम ड्रायवर, 2 विद्युत विभाग, 2 निगम कंट्रोल रूम कर्मचारी, 3 दरोगा, 4 निगम सफाई मित्र, 3 निगम लोक निर्माण कर्मचारी को अतिथीयो द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गरीमामय कार्यक्रम मे सभी कर्मचारी उत्साहित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द त्रिवेदी ने किया तथा आभार निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने माना।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।