देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक मे निगम संबंधी करों को सख्ती से वसुलने के निर्देश

5

देवास। नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकानो पर बकाया राशि जमा की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक मे की गई। आयुक्त द्वारा शहर के ऐसे बकाया संपत्तिकर धारको के द्वारा एक वर्ग फीट का संपत्तिकर जमा किया जा रहा है, उन संपत्तिकर खातो की जॉच करने के पूर्व मे निर्देश दिये गये थे। उन खातो के निराकरण की जानकारी निगम प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षका राजेश जोशी, संजय सांगते से ली गई। राजस्व उपनिरीक्षको द्वारा संपत्ति अनुसार विधिवत सर्वे मे नप्ती कर उन खातो को संपत्ति विवरण अनुसार दर्ज किया जाकर दर्ज खातो को दुरूस्त कर बिल जारी किये जाने हेतु कुल 128 खातो की जॉच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयुक्त द्वारा ऐसे खाते धारको का सर्वे समयावधी मे कर एक सप्ताह मे रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया। शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ के बकाया संपत्तिकर हेतु सभी वार्डो मे बिल वितरण हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया साथ ही पूर्व मे आयुक्त द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक को सभी करो की वसुली के संबंध मे सप्ताहिक बैठक कर सप्ताह की वसुली एवं किये गये कार्यो की प्रगति रिपोर्ट लिये जाने के निर्देश बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा दिये गये। समीक्षा बैठक मे शहर मे अवैध रूप किये गये नल संयोजनो पर होने कार्यवाही की जाने के निर्देशो के साथ व्यवसाईक नल कनेक्शनो का सर्वे समयवधी मे किये जाने के निर्देश दिये गये। बिना लायसेंस के व्यवसाय करने वाले व्यवसायको का सर्वे समयावधी मे किये जाने के सख्ती से निर्देश आयुक्त द्वारा बैठक मे दिये गये। आयुक्त द्वारा निगम संबंधी करो के धारको के मोबाईल नम्बर, उनके खातो मे अपडेट किये जाने हेतु सभी राजस्व निरीक्षको को निर्देशित किया गया। जिससे खातो मे दर्ज मोबाईल नम्बरो से उनको राशि जमा किये जाने की सूचना मैसेज के रूप मे मिल सके। साथ ही सभी खाता धारको से आयुक्त द्वारा अपील की गई है कि वे अपने सभी कर समय पर भुगतान कर अपने मोबाईल नम्बर अपने खातो मे दर्ज करावें।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version