देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: टोंकखुर्द के पास ग्राम आगरी में विवाहिता की जघन्य हत्या, पिता का आरोप 6 लोग घर पर आए और हमला कर लड़की को ले गए

4

@Dewas Live News मायके में विवाहिता की जघन्य हत्या, पिता बोले घर पर हुआ था हमला

देवास लाइव। टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के ग्राम आगरी में 19 वर्षीय विवाहिता की जघन्य हत्या कर दी गई।

मृतिका रानी के पिता निर्भय सिंह गुर्जर के अनुसार रात की 2 बजे 6 लोगों ने उनके घर पर हमला किया।

जिसके बाद लड़की को अपहरण करके ले गए। घटना में लड़की के पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं। सुबह पुलिस ने गांव में कुछ दूरी पर लड़की की लाश बरामद की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिछले साल ही मृतिका का विवाह पास के गांव मेरखेड़ी में हुआ था। घटना के समय लड़की अपने मायके में थी।

मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है और जांच में जुटी है।

टोंकखुर्द से मृतिका के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

@Dewas Live News मायके में विवाहिता की जघन्य हत्या, पिता बोले घर पर हुआ था हमला

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version