देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: देवास में लड़की को गोली मारने वाले ने धार में की आत्महत्या

2

देवास लाइव। 2 दिन पहले प्रेम प्रसंग में वर्षा नाम की लड़की को सरेआम गोली मारने वाले आरोपी भूपेश शिवहरे ने धार के एक होटल में आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूपेश ने पहले खुद को फांसी के फंदे पर लटकाया उसके बाद सिर पर गोली मार ली। धार के मोहन टॉकीज चौराहा के पास होटल सागर में भूपेश ने गुरुवार दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। आज सुबह 9 बजे के करीब जब होटल कर्मचारी ने रूम में जाकर देखा तो भूपेश की लाश लटकी नजर आई। मामले में धार पुलिस विवेचना कर रही है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version