देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

धोखाधड़ी से पीड़ित भटनागर ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रेस वार्ता कर धोखाधड़ी की दी जानकारी

5

देवास जिले के हाटपिपल्या थाना अंतर्गत नेवरी चौकी पर दर्ज हुए धोखाधड़ी के मामले में फरियादी राजकुमार भटनागर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। भटनागर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि हाटपिपल्या तहसील के ग्राम नेवरी निवासी प्रदीप पिता नारायण रावल, अशोक पिता नारायण रावल और राजेश गुप्ता ने उनके साथ 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 468, 471, 452, 506, 409 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

भटनागर ने कहा कि आरोपियों ने पेट्रोल पंप के माध्यम से और एक प्लॉट का सौदा करके उनसे धोखाधड़ी की। प्लॉट की रजिस्ट्री होने के बावजूद, उन्हें धमकाकर प्लॉट पर जाने से रोका जाता है। भटनागर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने और भी कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है। उन्होंने यह भी बताया कि धोखाधड़ी के सरगना फरार हैं और उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके परिवार की जानमाल को खतरा है। भटनागर ने कहा कि यदि भविष्य में उनके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version