खातेगांवदेवास

प्राचार्य पलकराम सरलाम निलंबित: छेड़छाड़ के आरोपों के तहत कार्रवाई


देवास, 18 जून 2024: उज्जैन संभाग के आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने खातेगांव के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पलकराम सरलाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान प्राचार्य सरलाम का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि प्राचार्य सरलाम के खिलाफ पुलिस थाना खातेगांव में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा प्राचार्य सरलाम पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की है।

श्री संजय गुप्ता ने यह निर्णय मध्य प्रदेश सिविल सेवा अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।

Back to top button