देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

निगम द्वारा सफाई पखवाडे अन्तर्गत शहर मे युद्ध स्तर पर सफाई

2

देवास/ शहर मे वर्षाकाल मे मौसमी बिमारियो की रोकथाम एवं जलजमाव जैसी स्थिती उत्पन्न न हो इस हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर सफाई पखवाडे अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान निगम द्वारा युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमे निगम सफाई मित्रो द्वारा सतत रूप से नाला, नालियो की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। इसी प्रकार बडे नाले की सफाई भी निगम द्वारा जेसीबी मशीन से करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद व कचरे को भी तत्काल उठवाया जा रहा है। जिससे नागरिको को वर्षा के पानी की निकासी मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो व गाद एवं कचरे से होने वाले संक्रामण से भी बचाव हो सके। इसी कडी मे शहर के प्रमुख मार्गो व गलियो मे झाडू लगाई जाकर सफाई मित्रो द्वारा सफाई की जा रही है। निगम द्वारा शहर मे गाजर घास की कटाई भी सतत रूप से करवाई जा रही है।