देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

भारत विकास परिषद देवास का शपथविधि समारोह सम्पन्न

3


देवास। भारत विकास परिषद देवास का शपथविधि समारोह होटल नंदन कानन मे भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के फोटो पर अतिथियो द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलन के साथ प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वंदेमातरम प्रांतिय महिला प्रमुख वृशाली आप्टे एवं सह महिला प्रांतिय प्रमुख आशु नागर ने प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मेनेजर प्रभात कुमार मिश्रा एवं विशेष अतिथि श्रद्धा नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. अपर्णा करकरे, शपथ अधिकारी प्रांत संरक्षक ईश्वर पटेल एवं देवास शाखा पालक लता अग्रवाल उपस्थित थे। निवृतमान अध्यक्ष स्वाति मूंदडा ने अतिथियो का शाब्दिक स्वागत किया तथा निवृतमान सचिव ने गत वर्ष किए गए कार्यो की जानकारी दी। शपथ अधिकारी ईश्वर पटेल ने अध्यक्ष विक्रम आप्टे, सचिव सुरेश डसानिया एवं कोषाध्यक्ष राजेश जोशी को पद की शपथ दिलाई एवं तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष के लिए मुकुल रांगणेकर एवं मीना विजयवर्गीय, महिला प्रमुख अंतिम अग्रवाल, प्रचार-प्रसार प्रमुख राजश्री सोनी, सह सचिव दीपिका गर्ग,कार्यकारिणी सदस्य ऋषी सोनी, सुनील माहेश्वरी, पुष्पा बर्डिया, सारिका मुकाती, मीना राव एवं किंशु गुप्ता ने शपथ ली। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष द्वारा 10 नवीन सदस्यों को तुलसी के पौधे का वितरण कर नवीन सदस्यता की शपथ दिलाई गई। अतिथि गण ने भारत विकास परिषद के कार्यो की सराहना की एवं युवाओ को स्वावलंबी बनाने और कोरोना के पश्चात लोगो का मनोबल बढाने वाले कार्यक्रम करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रकृति बांठिया को महिला दिवस पर स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारतीय नारी की स्थिति पर आयोजित राष्ट्रीय संभाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय आने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवीन सचिव सुरेश डसानिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक मनीष विनीता माहेश्वरी एवं ऋ षि सारिका सोनी थे। उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख राजश्री सोनी ने दी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version