देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

आशासकीय शिक्षण संस्था करेगी राष्ट्र जन जागरण शोभायात्रा का आयोजन, विद्यार्थी होंगे शोभायात्रा में सम्मिलित

2


देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश खत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम सम्पूर्ण विश्व के लिए एक श्रेष्ठ जीवन का आदर्श उदाहरण है। संपूर्ण भारत के प्रत्येक भारतीय के लिये श्रीराम और जन्मभूमि अयोध्या का विशेष स्थान है। दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। श्री राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर के निर्माण की संकल्पना के अद्भुत संयोजन की इस ऐतिहासिक घड़ी के हम सब साक्षी बनने जा रहे हैं। देवास नगर की अशासकीय संस्थाओं के विद्यार्थी इस राष्ट्रीय गौरव के विषय को 20 जनवरी 2024, शनिवार को शोभा यात्रा के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाने के कल्याणकारी कार्य को करने जा रहे हैं। विद्यार्थीगण श्री राम संकीर्तन, भजन एवं रामधुन को गुनगुनाते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करेंगे।


वार्ता को संगठन के सचिव दिनेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सैयद मकसूद अली, प्रयास गौतम, आलोक सिंह, सुरेश चव्हाण ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियो का गठन किया गया है। मीडिया एवं प्रचार प्रसार समिति के आदित्य दुबे, शकील कादरी, अबरार अहमद शेख ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में 10,000 विद्यार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य है। विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 7 से कक्षा 12 तक विद्यार्थी यात्रा में रहेंगे शामिल। नगर में यात्रा का विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठन द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा में स्कूली विद्यार्थी रामायण के विभिन्न चरित्रों का रूप धारण किए होंगे । प्रत्येक विद्यालय के स्टाफ के पास आपातकालीन व्यवस्था हेतु सामग्री उपलब्ध होगी। झांकियां, भजन मंडली सभी मे विद्ययार्थियों की भागीदारी होगी। यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होकर केपी कॉलेज, सोमेश्वर महादेव मंदिर, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए प्रियदर्शनी चौराहा इंदिरा गांधी प्रतिमा पर समाप्त होगी।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version