देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

किसान कांग्रेस ने कलेक्टर से की मुलाकात, फसलों की राशि में गड़बड़ी करने वाले पटवारियों पर FIR दर्ज करने की मांग

2

देवास। प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की क्षति पूर्ति राशि वितरण में भारी गड़बड़ी के चलते खातेगांव के पीड़ित किसानों को मिलने वाली राशि किसानों के खाते में राशि नही डालते हुए अन्य किसी दूसरे खाते में पटवारियों द्वारा राशि ट्रांसफर कर दी भारी राशि का गबन किया गया है ।  इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इसी को लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की विशेष उपस्थिति में कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता से भेट कर उन्हें एक पत्र सोपते हुए मांग की के किसानों को मिलने वाली राहत राशि अन्य किसी के खाते में डालने वाले पटवारियों पर एफ आई आर दर्ज की जाए ।वही इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाए हमें लगता है कि जांच के दौरान और भी गड़बड़ियां सामने आएंगी। साथ ही इस काम में पटवारियों का साथ जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने दिया है उन पर भी निलंबन की कार्यवाही करते हुए एफ आर दर्ज की जाए। वही राजस्व निरीक्षक तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आज पटवारियों द्वारा किसानों के साथ बहुत छलावा किया जा रहा है पटवारियों को सत्ताधारी दल का वरदहस्त प्राप्त है इसी के चलते आज गड़बड़ी करने में एवं गबन जैसे कांड करने में पटवारियों के हौसले बुलंद है।      

इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हम पूरी जांच करवा कर दोषी पटवारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करेंगे किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा वही पूरी गबन की राशि वसूली जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता मुकेश पटेल प्रवक्ता सुधीर शर्मा उपस्थित थे।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version