देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त नगर पालिका नगर निगम नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के लिए मध्य प्रदेश के साथ देवास जिला अध्यक्ष रूपेश कल्याणे एवं शहर अध्यक्ष विकास सांगते द्वारा सफाई कार्य बंद हड़ताल प्रारंभ की गई । कर्मचारियों की मांगों का समर्थन नगर पालिका निगम कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास शर्मा, उमेश चतुर्वेदी, रंजीत सरदार एवं नगर निगम के समस्त विभाग के कर्मचारियों द्वारा समर्थन कर नगर निगम के प्रांगण में एकत्रित होकर नारेबाजी की एवं निगम गेट बंद करके मांगों के समर्थन के लिए विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कल्याणे ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा जब तक मांगों का निराकरण नहीं हो जाता तब तक सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम वाहन विभाग के डोर टू डोर कचरा वाहन के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में साथ दिया एवं डोर टू डोर वाहन बंद रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पहलवान सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कल्याणे, संभाग प्रभारी अनिल पहलवान खरे, मांगीलाल फतरोड, विजय सांगते, पारस कलोेसिया, राजेश गौसर, कमल नरवले, शंकर सांगते, विशाल धोलपुरे, महेश लोट, लक्षमण वेद, बसंत कल्याणे, अनिल टांक, विकास सांगते, राजकुमार कल्याणे, कृष्णा भैरवे, महेश बिरगड़े बालकृष्ण फतरोड़, ललित सोनवाने, रितेश सांगते, धीरज खत्री, उमेश सांगते, राजेश अफसर सांगते, अनिल डागर, लक्षमण खरे, राजा गौसर, दिनेश सिंगन, विनोद संागते, विरेन्द्र शिंदे, बबलू चौहान आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।