देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में गोलीबारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पिता समेत दो की मौत

1

देवास लाइव। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वारदात में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान के गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसी दौरान गोलीबारी हुई। विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। बाकी एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि गोलियां देडढ़ परिवार द्वारा चलाई गई थी। मौके पर फोर्स तैनात है। पुलिस जांच कर रही है। रंजिश के कारण का पता किया जा रहा है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version