देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास के बेटे ने सिविल सर्विस में देश भर में 98 स्थान हासिल किया, माता शिक्षिका और पिता प्राइवेट जॉब में

5

 देवास लाइव। देवास के आयुष गुप्ता ने सिविल सर्विस 2020 में देश भर में 98वां स्थान हासिल किया। आयुष के पिता रूपचंद गुप्ता प्रेस्टीज सोया में कार्यरत हैं वहीं उनकी माताजी साधना गुप्ता शासकीय राधाबाई स्कूल में शिक्षिका है। 

आयुष ने अपनी स्कूली शिक्षा देवास के विध्यांचल स्कूल से पूर्ण की और फिर दिल्ली आईआईटी में चयनित होकर बीटेक की डिग्री हासिल की। सिविल सर्विसेज 2019 में पहली बार में ही उनका चयन रेलवे पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में हुआ था। रेलवे से 1 साल की छुट्टी लेकर दूसरी बार भी उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version