देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

देवास नगर निगम और कांटाफोड़ नगर परिषद होंगे सम्मानित, गंदगी भारत छोड़ो अभियान में देवास नंबर वन

5

देवास लाइव। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे मिंटो हॉल भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अच्छा परिणाम देने वाले नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिये नगरीय निकायों को प्रोत्साहित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सफाईकर्मियों, आवासीय संघो, एनजीओ और स्व-सहायता समूहों से स्वच्छता संवाद करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया भी विचार व्यक्त करेंगे।

यह कार्यक्रम भोपाल दूरदर्शन एवं सभी सोशल मीडिया माध्यमों से सीधा प्रसारित किया जायेगा। विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारण भी होगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले नगरीय निकायों के तत्कालीन आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तत्कालीन महापौर/अध्यक्ष सम्मानित किये जाएंगे।

स्वच्छता सेवा सम्मान समारोह में 56 नगरीय निकाय विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत होंगे। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले 9, संभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 और गंदगी भारत छोड़ो अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 नगरीय निकायों को सम्मानित किया जायेगा।

देवास नगर निगम और कांटा फोड़ नगर परिषद सम्मानित होगी

देवास नगर निगम 5 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में द्वारा गंदगी भारत छोड़ो अभियान में प्रथम स्थान पाया गया है। देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान दिया जाएगा। देवास जिले की नगर परिषद कांटाफोड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उल्लेखनीय है कि कांटाफोड़ शहर की जोनल रैंकिंग वर्ष 2019 में 833 भी जो वर्ष 2020 में 19 हो गई है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version