देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: भौरासा टोल पर बस से उतारकर पुलिस के सामने नाबालिग की पिटाई करने वाले 15 लोगों पर प्रकरण दर्ज

3

  

देवास लाइव। पिछले दिनों भौंरासा टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश बलिया से भागे नाबालिक लड़का लड़की को पुलिस ने बस से उतारा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही नाबालिग लड़के के साथ जमकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब भौरासा थाना पुलिस ने 15 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों देवास पुलिस को सूचना मिली थी उत्तर प्रदेश के बलिया से नाबालिक लड़का लड़की भाग कर बस में आ रहे हैं। भौरासा टोल प्लाजा पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद के लिए जा रही बस को रोककर दोनों को उतारा। इसी दौरान कार से बस का पीछा कर रहे हैं कुछ लोगों ने नाबालिक लड़के की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। मुश्किल से पुलिस ने उसे बचाया और औद्योगिक क्षेत्र थाने पर भेजा। 

अब मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप कलोता, मनीष कलोता, सुनील चावड़ा निवासी ग्राम नराना और राम भरोसे वर्मा निवासी आष्टा सहित करीब 15 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version