देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: सब्जी विक्रेता ने भाव ताव में विवाद होने पर ग्राहक की हत्या की

3

Dewas news, सब्जी विक्रेता ने भाव ताव में विवाद होने पर ग्राहक की हत्या की

देवास लाइव। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राजाराम नगर में आज एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाराम नगर में सब्जी का ठेला लगाने वाले आरोपी मनोहर पिता जानकी लाल का सब्जी खरीदने आए 23 वर्षीय युवक राजेश पिता कालू सिंह पवार से विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवाद सब्जी के भाव को कम करने के लिए हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि सब्जी विक्रेता आरोपी मनोहर पिता जानकी लाल ने राजेश पर चाकू से वार कर दिया।
घायल राजेश को जिला अस्पताल ले लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के आधे घंटे के अंदर आरोपी मनोहर पिता जानकी लाल को हिरासत में ले लिया। आगे की तफ्तीश जारी है।

Dewas news, सब्जी विक्रेता ने भाव ताव में विवाद होने पर ग्राहक की हत्या की

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version