स्कूल का तुगलकी फरमान घर पर भी स्कूल ड्रेस पहन कर ऑनलाइन क्लास करो, कोर्स भी बदल दिया
सेंट मैरी कॉन्वेंट के पलको पर पड़ रहा है अतिरिक्त आर्थिक बोझ- झाला, युवा कांगे्रस प्रतिनिधि मंडल ने की जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा
देवास। युवा कांग्रेस देवास विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल से चर्चा की। झाला ने बताया कि सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के कई पालकों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ है सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल द्वारा समस्त बच्चों एवं अभिभावकों पर नया कोर्स खरीदने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। जबकि अन्य किसी भी विद्यालय में इस वर्ष कोर्स चेंज नहीं किया गया है।
