देवासप्रशासनिक

देवास के पशु हाट में हुई जबरदस्त गदर, कलेक्टर ने आगामी आदेश तक लगाया पशु हाट पर प्रतिबंध

देवास लाइव। देवास के उज्जैन रोड बायपास के पास हर शुक्रवार को लगने वाले पशु हाट पर अब आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। यह रोक कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगाई गई है।

उल्लेखनीय है कि आज लगे इस पशु हाट में 2 किलोमीटर से भी लंबी कतार उज्जैन बायपास पर लग गई थी। हजारों की संख्या में बाहर से लोग पशुओं की खरीदारी करने आए थे। इतनी भीड़ देखकर शहरवासी सकते में आ गए और विभिन्न माध्यमों से इसका विरोध दर्ज करवाया।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास लाइव को बताया कि क्योंकि अब केसेस बढ़ रहे हैं इसलिए आगामी आदेश तक इस हाट को बंद किया जा रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button