देवास। नर्मदा सिंचाई परियोजना में देवास तहसील ग्रामीण क्षेत्र के 72 गांव को शामिल करने की मांग को लेकर पूर्व महापौर ठाकुर जय सिंह जी के मार्गदर्शन में युवक कांग्रेस महासचिव मलखान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में 35 किलोमीटर लंबी बाइक रैली विजयागंज मंडी से देवास तक निकाली गई। रैली का जगह-जगह पर उत्साह के साथ ग्रामीणजनों ने स्वागत किया। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि देवास ग्रामीण के 72 गांव को माँ नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से जोड़ा जाए। ताकि इस क्षेत्र में मां नर्मदा के आगमन से पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। क्षेत्र के किसान और क्षेत्रवासियों की सिंचाई के साथ पेयजल की आवश्यकता का एक स्थाई हल निकल सके। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। जिसमें दुग्ध महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लाखन सिंह नेवरी, दरबार सिंह मंगरोला, तवर सिंह चौहान, पोप सिंह परिहार, ईश्वर सिंह देवड़ा, कैलाश शर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, ओंकार सिंह, गजेंद्र सिंह मेरखेड़ी, जगतपाल सिंह, रमेश जनपद, गजराज सिंह गोहिल, दरबार सिंह रालामंडल, दिलीप सिंह बजे पुर, जसमतपुरी गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, गणेश पंड्या, दीपक, पंकज वर्मा, युवा प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान, दीपक मोदी, विजेंद्र सिंह बरखेड़ी, रवि कुमावत, राहुल बना, जगदीश मालवीय, लोकेंद्र सिंह बगाना, नीति राजसिंह, श्रीवर्धन बना, विजय पटेल साबूखेड़ी, राहुल बना बोरखेड़ी, जितेंद्र जयसवाल, सरताज राणा विजय पटेल, कृपाल सिंह नागर, अशोक पटेल, जय सिंह, रंजीत सिंह, राजा बना, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, विजेन्द्र सिंह अकालिया सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।