देवासहाटपिपलिया

बुरी खबर: देवास जिले में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, दो देवास शहर में, एक हाटपिपलिया में

देवास। देवास जिले में तीन मरीजों को कोरोनावायरस पाया गया है। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।

देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार देवास की पीठा रोड निवासी मारिया, नाहर दरवाजा क्षेत्र निवासी समद और हाटपिपल्या के निवासी इकबाल नाम के व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।

देर रात रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने रहवासी इलाकों को सील किया और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार तीनों ही केस में कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button