देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

लाइव वीडियो: बस स्टैंड पर गुंडाराज हफ्ता वसूली को लेकर 8 बसों को फोड़ गया, कई सवारी घायल

6

देवास लाइव। बस स्टैंड पर गुंडागर्दी हमेशा हावी रही है लेकिन शनिवार को तो हद ही पार हो गई जब हफ्ता वसूली को लेकर एक गाड़ी में भरकर आए गुंडों ने सरकारी बसों समेत 8 बसों में तोड़फोड़ कर दी और इसमें महिला बच्चों समेत कुछ लोग घायल हुए हैं।

 इन गुंडों ने सरकारी और निजी बसों में तोड़फोड़ की, बस स्टैंड पर शनिवार की देर रात जमकर कोहराम मचा जब एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भरकर आए गुंडों ने करीब 8 बसों को फोड़ दिया। इस तोड़फोड़ में 2 बच्चों समेत एक महिला और कुछ लोगों को चोट आने की भी खबर है। पुलिस ने देर रात भीम घारू और चिंटू घारू सहित कई लोगों के खिलाफ हफ्ता वसूली और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। पर सवाल यह उठता है कि बस स्टैंड कब गुंडों के आतंक से मुक्त होगा??

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version