देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

विसर्जन के लिए घर घर से गणेश जी की प्रतिमा एकत्रित करेगा नगर निगम

2

देवास। मीठा तालाब एवं अन्य जल स्त्रोतो पर माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियो का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। जिसके कारण शहर मे गणेश चतुर्दशी पर घरो-घर विराजित श्री गणेशजी की प्रतिमाओ का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम की टीम द्वारा श्रद्धालुओ से घरो-घर से प्राप्त कर कालुखेडी तालाब पर किया जावेगा।

नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन की व्यवस्था के लिये निगम अधिकारियो, कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाकर उन्हे वार्डो से निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्राप्त प्रतिमाओ का सम्मानपूर्वक विसर्जन करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर विराजित गणेश प्रतिमाओ को अन्यत्र स्थानो पर विसर्जित नही करे, विसर्जन की व्यवस्था मे 5 झोनो के 45 वार्डो मे निगम के झोनल प्रभारी के साथ वार्ड दरोगा के साथ प्रत्येक वार्ड हेतु वाहन की व्यवसथा की गई है। वाहन के साथ निगम कर्मचारियो की प्रात: 8 बजे से रात्री 8 बजे तक ड्युटी लगाई गई है। जो घरो-घर मे विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ को सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु लेकर निगम के वाहन मे व्यवस्थित तरीके से रखेगें।

आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि अपने घरो पर विराजित प्रतिमा का अपने घरो पर बालटीयो मे विसर्जित करे या निगम के द्वारा लेने आने वाली गाडीयो मे ही सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु रखवायें अन्य स्थानेा पर नही। नागरिको के द्वारा किसी कारणवश निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्रतिमा नही रख पाये है वे नागरिक नगर निगम मे स्थापित कन्ट्रोरूम दूरभाष नम्बर 07272490500 पर सूचना देकर प्रतिमा को निगम की गाडी मे रखवा सकते है इस हेतु सूचना के समन्वय के लिये दो कर्मचारियो की ड्युटी कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है, जो प्राप्त सूचना अनुसार दूरभाष पर नागरिको से सम्पर्क कर निगम की गाडी मे सूचना अनुसार प्रतिमा रखवायेगें।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version