देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो:देवास जिले में शंकरगढ पहाडी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान

5

शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण अभियान में 07 जुलाई तक 50 हजार से अधिक पौधे और 1 लाख पौधों के बीज रौपे जाएंगे

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, शैक्षणिक संस्‍थाओं, शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों ने किया पौधा रौपण 

देवास 28 जून 2021/ देवास में इंदौर-भोपाल बायपास रोड स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर आज से 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण अभियान 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के शुभारम्‍भ पर आज कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, शैक्षणिक संस्‍थाओं सहित शासकीय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शंकरगढ पहाडी पर पौधा रौपण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री मनीश सेन, सामाजिक संगठन, एनजीओ, शैक्षणिक संस्‍थाए तथा शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। 

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ पहाडी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान में 50 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा शंकरगढ पहाडी पर हरीयाली के लिए 1 लाख पौधों के बीज रौपे जाएंगे। अभियान 07 जुलाई 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान में शासकीय विभाग और शहर के सामाजिक संगठन, एनजीओ राजनीतिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थाएं, सभी धर्म के लोग शंकरगढ़ पहाड़ी पर आगामी 10 दिनों तक पौधारोपण करेंगे। पहाडी पर पौधो के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। अभियान के दौरान लगाये जा रहे पौधों का संरक्षण किया जाएगा। 7 जुलाई के बाद पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग और नगर निगम को जवाबदारी दी गई है।

कलेक्टर से शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गड्डे खोदने से लेकर पौधे लगाने और पौधो के बड़े होने तक सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पिछले वर्ष जो पौधे लगाए थे उसमें से अधिकांश पौधे जीवित है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर अधिक से अधिक हरियाली हो इसी प्रयास से यहां पर पौधे लगाए जाएंगे।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version