देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

3 मई तक देवास में पूर्ण लॉक डाउन, 7 से 10 नहीं खुलेगा बाजार

5

देवास लाइव। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज देवास के प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक और सांसद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इसमें फैसला लिया गया है कि फिलहाल 3 मई तक पूर्ण लॉक डाउन घोषित किया जाए।

देवास में अब तक सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बाजार खोले जा रहे थे जिसमें जबरदस्त भीड़ हो रही थी। संक्रमण और मौत के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके बाद अब 3 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

शाम तक कलेक्टर विस्तृत आदेश जारी करेंगे जिसमें पता चलेगा कि किन चीजों को प्रतिबंध से अलग रखा गया है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version