देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी 14 वर्षीय बालक आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम

3
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों की देवास-उज्जैन सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की अन्तर्विद्यालयीन 14 वर्षीय बालक आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके पुनः खिताब पर कब्जा जमाया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के मैदान पर आयोजित की गई थी। जिसमें देवास, उज्जैन, सोनकच्छ, नरसिंहगढ़ के सी.बी.एस.ई विद्यालयों की टीम ने भाग लिया था जिसमें करीब 156 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता का फायनल मैच सतपुड़ा एकेडमी, देवास एवं मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने 1 इनिंग 2 पाईंट से विजय प्राप्त कर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के तृतीय स्थान के लिए होली ट्रिनिटी एवं कौटिल्य एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें होली ट्रिनिटी ने विजय प्राप्त कर तृतीय स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के रूद्र भटनागर को बेस्ट डिफेंडर एवं दिव्यराज सिंह सेंधव को बेस्ट अटेकर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह द्वारा किया गया।
खिलाड़ियोंकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह ने सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक श्री गजेन्द्र ठाकुर को शुभकामनाएॅं देेते हुए बधाई प्रेषित की।
You cannot print contents of this website.
Exit mobile version