देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

वीडियो: बागली पुलिस ने दो करोड़ से भी अधिक के चोरी के वाहन जप्त किए, तीन आरोपी गिरफ्तार

33
Dewas Live: पुलिस ने दो करोड़ से भी अधिक के चोरी के वाहन जप्त किए, तीन आरोपी गिरफ्तार



देवास लाइव। बागली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और उसके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 110 दो पहिया वाहन और 4 चार पहिया वाहन जप्त किए गए गए हैं। चोरी के इन वाहनों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से भी अधिक है।
शातिर वाहन चोर गिरोह गाड़ियों को काटकर इन के कलपुर्जे बाजार में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी दिनेश बछानिया निवासी नयाखुट जटाशंकर थाना बागली, लक्ष्मण उर्फ लक्की निवासी पेडमी थाना खुड़ैल(इंदौर) और एक नाबालिग निवासी डेहरी बोरी थाना बागली को गिरफ्तार किया है।
चोर जटाशंकर के जंगल में वाहनों को छुपा देते थे और वहीं से पुर्जे खोलकर बाजार में भेजते थे। देवास पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के वाहन चोरी गए हैं उनके लिए लिस्ट तैयार कर दी गई है वे देवास में आकर अपना वाहन देख सकते हैं।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version