देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से युवती घायल, अस्पताल में भर्ती

16

देवास। कालानी बाग के पास ज्ञान सागर स्कूल की बस ने स्कूटर सवार युवती को टक्कर मार दी। जिसमें युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने पिता के साथ मेस्ट्रो स्कूटर (क्रमांक MP41NH8337) से कालानी बाग जा रही थी।

घटना के दौरान, ज्ञान सागर की स्कूल बस (क्रमांक MP41ZD 2783) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती सड़क पर गिर गई और उसके सिर के पीछे तथा कंधे पर गंभीर चोटें आईं। उसके पिता ने तुरंत उसे उपचार के लिए अमन अस्पताल, देवास में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ज्ञान सागर अकैडमी की बस के चालक की तलाश की जा रही है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version