देवास, 4 मई 2024: सीएम राइज स्कूल देवास में 10 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों को खेल, योग और नृत्य की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने बताया कि कैंप में इंडोर और आउटडोर खेल, योग, नृत्य और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सुबह 8 से 11 बजे तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को पहले खेल, योग और नृत्य के नियम, सिद्धांत और लाभ बताए जाते हैं। उसके बाद उन्हें अभ्यास कराया जाता है।
खेलों में कैरम, शतरंज, कबड्डी और खो-खो शामिल हैं। नृत्य में कथक और वेस्टर्न डांस के बेसिक स्टेप्स, एरोबिक्स और योग के विभिन्न आसन सिखाए जा रहे हैं।
कंप्यूटर प्रशिक्षक प्रियंका बाजपेयी बच्चों को कंप्यूटर के बेसिक संचालन और कोडिंग का भी प्रशिक्षण दे रही हैं।
कैंप के अंतिम दिन बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों का प्रदर्शन अभिभावकों के समक्ष किया जाएगा।
इस 10 दिवसीय समर कैंप में प्रशिक्षकों के साथ स्कूल स्टाफ भी सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।