देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Video: समीर राय हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

9

 समीर राय हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी 

 देवास लाइव। बहुचर्चित समीर राय हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी।

आरोपियों पर धारा 302, 34, 120 बी भादवी 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मृतक समीर राय 2013 के हत्या के प्रकरण में सजा काट रहा था जो कि पैरोल पर 2 माह से बाहर होकर घर पर रह रहा था। वहीं उसकी हत्या होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी।

 प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज व कथनों के आधार पर की गई है। जिनकी पहचान रोहित शर्मा, गोविंद चौधरी, विवेक सिंह, विजय मालवीय के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवास के निवासी है और समीर राय से जुड़े हुए थे। जो कि किसी विवाद के चलते उसके घर पर पहुंचे थे। जब विवाद ज्यादा बड़ गया तो गोविंद चौधरी ने बंदूक निकाल कर गोली चला दी। गोली समीर राय की छाती में जा लगी जहां उसे जिला अस्पताल लाया गया वहीं डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चूंकि विवाद बढ़ने के बाद समीर राय को गोली मारी गयी थी इसलिए यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फेल गई। समीर राय खुद हत्या के दोष में सजा काट रहा था। वहीं पूरे प्रकरण में हर बिंदुओं को लेकर जांच कर विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के इस्तेमाल की बंदूक, गोलियां, 2 एक्टिवा, व कपड़े जप्त किये गए है।

You cannot print contents of this website.
Exit mobile version