देवासराजनीति

2023 हाटपिप्लिया विधानसभा चुनाव का आगज़ करते हुए विश्वजीत सिंह चौहान द्वारा परिवर्तन यात्रा


देवास। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर हाटपिपलिया विधानसभा के 80 गांव को जोड़ती हुई नगर हाटपिप्लिया में परिवर्तन यात्रा निकाली गई उनके जन्मदिन 7 सितंबर को सुबह 8:30 बजे ग्राम राजोदा से प्रारंभ हुई।

 जहां से बालोदा भानगढ़ गुराडिया बांगड़दा केलोद नारिया खेड़ा मुहुड़िया सन्नोड टिनोनोया माताजी रूपेटा चौबे पिपलिया अखेपुर डबल चौकी अकबरपुर मिर्जापुर पंनवासा सारोला पटाड़ी बंजारी रतेड़ी नबेपुर बरोठा, बरोटा फाटा देवरी धानी घाटी मांनकुंड फाटा अरलावदा मनासा ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने एवं युवा साथियों ने विश्वजीत सिंह चौहान का भव्य स्वागत करते हुए 2023 का विधानसभा के लिए अपना सर्व सम्मत प्रत्याशी माना ।

यात्रा यहाँ से होते हुए हाटपिपलिया नगर में भगवान नृसिह के दर्शन कर पूरे नगर में भ्रमण किया यात्रा में विशेष रुप से  विधायक विपिन वानखेड़े, पूरे समय विश्वजीत सिंह चौहान के साथ रहे  हाटपिपलिया नगर भ्रमण के दौरान चौहान का विभिन्न समितियों एवं युवा साथियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया इसके पूर्व यात्रा में बरोठा में विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने यात्रा में पहुंचकर विश्वजीत सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया यात्रा को सफल बनाने के लिए टीम विश्वजीत सिंह चौहान द्वारा कड़ी मेहनत कर यात्रा को सफल बनाया यात्रा में प्रमुख रुप से तंवर सिंह चौहान पुर्व अध्यक्ष दुग्ध महासंघ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल,मनोज राजानी शहर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल,रामेश्वर गुर्जर जनपद उपाध्यक्ष बागली,विक्रम मुकाती,पार्षद बंसी लाल तंवर,पिंटू जमोड़िया ,राहुल तंवर,शैलेंद्र राजावत,प्रेम पटेल,बाबुलाल पटेल सिरोलिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

san thome school
Sneha
Back to top button