अपराधदेवासबरोठा

15 वर्षीय किशोर का शव खेत के पास मिला, दोनों हाथ कटे हुए, हत्या की आशंका



देवास लाइव। (धर्मेंद्र शर्मा बरोठा) हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों कई युवाओं की असामयिक मौत दर्ज की गई। बरोठा थाना अंतर्गत आने वाले बांगरदा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव खेत के पास पड़ा मिला है। उसके दोनों हाथ कोहनी से कटे हुए है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर बरोठा पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. शिवदयाल भी आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई। देर शाम तक मामले में जांच चल रही थी। फिलहाल पीएम के लिए किशोर के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा की किशोर की मौत कैसे हुई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम हरिओम है उसकी उम्र 15 साल है। मामले में बरोठा थाना प्रभारी शैलेन्द्र मुकाती ने बताया कि किशोर का शव मिला है। किशोर के हाथ कोहनी से कटे हुए है। पुलिस द्वारा विभिन्न एंगल पर जांच की जा रही है।

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button