देवासपुलिस

देवास पुलिस की ‘पुलिस चौपाल’ पहल को जनता का समर्थन, अब तक 34,582 लोगों से संवाद

देवास, 21 फरवरी 2025 – देवास जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ‘पुलिस चौपाल’ का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन चौपालों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं।दिनांक 21 फरवरी 2025 को जिले के 12 थाना क्षेत्रों में ‘पुलिस चौपाल’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 450 नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और गुड टच-बैड टच जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता भी फैलाई गई।

दिनांक 21 फरवरी 2025 को जिले के 12 थाना क्षेत्रों में ‘पुलिस चौपाल’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 450 नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और गुड टच-बैड टच जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता भी फैलाई गई।

पुलिस चौपाल से जनता को लाभ
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार, प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस चौपाल आयोजित की जा रही है। इस पहल के तहत, पुलिस अधिकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर जनता से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया, ‘पुलिस चौपाल कार्यक्रम को जनता द्वारा अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। इससे पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहतर हुआ है और स्थानीय समस्याओं का समाधान भी त्वरित गति से किया जा रहा है।’ उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की सक्रिय भागीदारी से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और अपराधों की रोकथाम में भी सहयोग मिल रहा है।

अब तक 34,582 लोगों से संवाद
‘पुलिस चौपाल’ कार्यक्रम 1 नवंबर 2024 को शुरू किया गया था और अब तक 1134 चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिससे 34,582 नागरिकों से प्रभावी संवाद स्थापित किया गया है। इस अनूठी पहल से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास मजबूत हुआ है, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहे और अपराधों की रोकथाम में अधिक सफलता प्राप्त की जा सके।

देवास पुलिस की इस सराहनीय पहल से जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सहायता प्राप्त हो रही है।

san thome school
sardana
Sneha
Back to top button