देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

तनाव से ग्रस्त डिप्टी रेंजर ने आत्महत्या की, थाना प्रभारी के नाम छोड़ा सुसाइड नोट, डीएफओ ने चुप्पी साधी

5

देवास लाइव। वन विभाग के डिप्टी रेंजर लालसिंह गंगराडे ने उदय नगर थाना क्षेत्र में मगरादे के जंगल मे रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उदय नगर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले ने बताया कि वन विभाग द्वारा इन दिनों पौधारोपण किया जा रहा है। शनिवार को लाल सिंह मजदूरों से पौधारोपण करवा रहे थे। जिसके बाद वह जंगल में चले गए और जब रात में नहीं लौटे तो की खोजबीन की गई। रात करीब 11 बजे उनका शव पेड़ के नीचे मिला। जिस रस्सी से उन्होंने फांसी लगाई थी वह पेड़ की डाल टूटने से नीचे गिर गई थी।
लाल सिंह ने एक सुसाइड नोट भी थाना प्रभारी के नाम छोड़ा है। जिसमें तनाव से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ में परिवार को परेशान न करने की बात लिखी है।

डीएफओ फोन पर उपलब्ध नहीं
मामले में डीएफओ पी एन मिश्रा को कई बार फोन किया, साथ में s.m.s. किया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके पहले भी कमलापुर रेंज में एक फॉरेस्ट कर्मी ने आत्महत्या कर ली थी। अब यह जांच का विषय है की आत्महत्या करने वाले डिप्टी रेंजर लाल सिंह किस वजह से तनाव में थे। बताया जा रहा है बृहद रूप से पौधारोपण इन दिनों किया जा रहा है जिसमें मृतक की ड्यूटी लगी थी। फिलहाल फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।