देवाससोनकच्छ

निरंजना मालवीय को जज बनने पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने किया सम्मानित

देवास। सोनकच्छ की बेटी निरंजना मालवीय को जज बनने पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया।

सोनकच्छ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एड. मोहनलाल मालवीय की पुत्रवधू निरंजना योगेश मालवीय व्यवहार न्यायाधीश चयनित हुई। जिनके चयन पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी देवास टीम ने जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी के नेतृत्व में उनके निवास सोनकच्छ पहुंचकर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।

पूरी टीम ने उन्हे समाज का गौरव बताया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष रामप्रसाद दुजावरा, बसद जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह रेकवाल, एड. प्रिति मालवीय सहित परिजनों ने बधाई दी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button