अपराधदेवासपुलिस

वीडियो: फोन पर आर्डर लेकर शराब की होम डिलीवरी करते थे, पुलिस ने धर दबोचा

देवास लाइव। कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जो कि फोन पर शराब सप्लाई का ऑर्डर लेते थे और होम डिलीवरी करते थे।
कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन तंवर पिता मोहन सिंह निवासी रधागंज और अमित चौहान दोनो शराब की होम डिलीवरी करते थे। आरोपी नवीन पर पहले से आबकारी विभाग के कई केस पंजीबद्ध हैं। उसके पास से बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब जप्त हुई है। देसी शराब में खंडवा का मार्क लगा है। उसके पास करीब 60 लीटर शराब जब्त की गई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button