देवासराजनीति

वीडियो: पूर्व मंत्री दीपक जोशी के शराब और कबाब के साथ कथित फोटो वायरल, एक महिला को बताया गया दूसरी पत्नी, साइबर सेल में की गई शिकायत

देवास लाइव। हाटपिपलिया विधानसभा उप चुनाव संपन्न होने के अगले ही दिन फेसबुक पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कथित फोटो वायरल किए गए। तस्वीर में दीपक जोशी को शराब और कबाब इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। यही नहीं एक फोटो में एक महिला को दिखाया गया है जिसे उनकी दूसरी पत्नी बताया जा रहा है।

तस्वीरों की सच्चाई की देवास लाइव पुष्टि नहीं करता। मामले में दीपक जोशी को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।

राजनीतिक मायने
यह पहली बार नहीं है कि दीपक जोशी के बारे में इस तरह की बातें उड़ाई गई हो। चुनाव के पहले भी एक महिला जो कथित रूप से खुद को दीपक जोशी की दूसरी पत्नी बताती थी ने देवास् लाइव को फोन कर पूर्व मंत्री दीपक जोशी से कॉन्फ्रेंस में बात करवाने की बात कही थी। जब उन्हें मना कर दिया गया तो उसने हमें दीपक जोशी के कथित ऑडियो भी सुनाए थे। महिला ने अपना नाम नहीं बताया लेकिन वह अपने आप को उनकी दूसरी पत्नी बता रही थी।

दरअसल भाजपा द्वारा मनोज चौधरी को हाटपिपलिया से उम्मीदवार घोषित करने के बाद से दीपक जोशी भाजपा संगठन से खफा चल रहे थे। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही थी कि दीपक जोशी भितरघात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दीपक जोशी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ही इस तरह की बातें वायरल की जा रही थी। चुनाव के तुरंत बाद एक फेसबुक प्रोफाइल से उनकी कुछ कथित तस्वीरें वायरल की गई हैं। बताया जा रहा है चुनाव के 2 दिन पहले से दीपक जोशी ने अपना रुख फिर से बदल दिया था। जिसका नुकसान मनोज चौधरी को भुगतना पड़ सकता है। यही वजह है जिससे उनकी छवि को खराब किया जा रहा है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button