दुर्घटनादेवास

पतंग लूटने के दौरान युवक की चली गई जान

देवास लाइव। मकर संक्रांति पर मुखर्जी नगर निवासी चेतन पिता भगवतराव बारस्कर उम्र 20 वर्ष की पतंग लूटने के दौरान जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखर्जी नगर में रहने वाले चेतन पिता भगवत राव बारस्कर शुक्रवार मकर संक्रांति के दिन शाम को मुखर्जी नगर शॉपिंग कांप्लेक्स के पीछे स्थित कम्युनिटी हॉल की छत पर पतंग लूटने गया था। कम्युनिटी हॉल की छत पर लगे लोहे के चद्दर पर उसका पैर पड़ा और वह कई फीट नीचे आ गिरा।

आसपास के रहवासियों ने कम्युनिटी हॉल का चैनल गेट खोलकर उसे बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button