देवास लाइव, Dewas Live News MadhyaPradesh

Dewas Police Transfer: देवास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 थाना प्रभारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

17

देवास (Dewas News): जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने और प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) पुनीत गहलोत ने रविवार (1 फरवरी, 2026) को एक आदेश जारी करते हुए जिले के 12 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले किए हैं। इस आदेश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के थानों में नए प्रभारी नजर आएंगे।

देवास के प्रमुख थानों में बदलाव

जारी आदेश के मुताबिक, शहर के महत्वपूर्ण थानों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे या रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

अमित सोलंकी को बैंक नोट प्रेस (BNP) थाने से हटाकर नाहर दरवाजा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

मंजू यादव को नाहर दरवाजा से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

प्रीति कटारा अब भौरासा की जगह बैंक नोट प्रेस थाने की कमान संभालेंगी।

Dewas Police Transfer List 2026 (तबादला सूची)

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:

क्र.अधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1अमित सोलंकीथाना प्रभारी, बैंक नोट प्रेसथाना प्रभारी, नाहर दरवाजा
2मंजू यादवथाना प्रभारी, नाहर दरवाजाथाना प्रभारी, महिला थाना
3प्रीति कटाराथाना प्रभारी, भौरासाथाना प्रभारी, बैंक नोट प्रेस
4अनिता बिलालाथाना प्रभारी, अ.जा.क.थाना प्रभारी, भौरासा
5सुरेखा निमोदाथाना प्रभारी, कांटाफोड़थाना प्रभारी, अ.जा.क.
6के.एल. परस्तेरक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन)थाना प्रभारी, कांटाफोड़
7दर्शना मुजाल्देथाना प्रभारी, उदयनगररक्षित केन्द्र, जिला देवास
8चुन्नीलाल रायकवाररक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन)थाना प्रभारी, उदयनगर
9विक्रांत झंझोटथाना प्रभारी, खातेगांवथाना प्रभारी, सतवास
10विजय सिंह लोधीरक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन)थाना प्रभारी, खातेगांव
11मनोज कुमार सिंहथाना प्रभारी, सतवासथाना प्रभारी, टोंकखुर्द
12आलोक सोनीथाना प्रभारी, टोंकखुर्दरक्षित केन्द्र, जिला देवास

तत्काल ज्वॉइनिंग के निर्देश

एसपी पुनीत गहलोत ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद (Joining) देनी होगी। यह फेरबदल आगामी त्योहारों और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।