Uncategorized

फेरीवाले से माँगा आधार कार्ड, नहीं देने पर कर दी पिटाई, दो अज्ञात पर प्रकरण दर्ज

देवास लाइव। हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बारोली में दो अज्ञात लोगों ने एक फेरी वाले से मारपीट की जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहीर पिता बसीर खान निवासी ग्राम अमलाताज मोटर साइकिल से फेरी लगा कर टोस्ट और जीरा बेचने का काम करता है, 25 अगस्त को वह मोटर साइकिल से ग्राम बारोली में टोस्ट बेचने के लिए गया था। जहीर जब जामनिया जोड़ के पास खड़ा था तभी दो लोग उसके पास आए और आधार कार्ड दिखाने को कहा। जहीर के अनुसार उसके पास आधार कार्ड नहीं था तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी । आरोपियों ने उसे लाठी और बेल्ट से मारा और गालियां देते हुए कहा की तू हमारे गाँव में कैसे आ गया। 

मामले में हाटपिपलिया थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button