देवास। विक्रम सहकारी संस्था मर्यादित संस्था के सदस्यों की एफडी व सेविंग खाता जमा राशि की अवधि पूर्ण हो जाने के उपरांत भी राशि नही दी जा रही है। शीघ्र हक के पैसे दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। सुरेंद्र त्रिवेदी ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि विक्रम सहकारी संस्था मर्यादित में सदस्यों ने एफ.डी व अन्य सेविंग खातो द्वारा राशि लगभग आठ नो वर्ष पूर्ण जमा की गई थी। एफ.डी परिपक्वता की अवधि भी लगभग तीन-चार वर्षों पूर्व हो चुकी थी। उक्त एफडी के रूप में जमा राशि लौटाने के लिए संस्था के अनेकों बार चक्कर लगाए मगर हर बार (प्रबंधक, मालिक, सदस्य) कृष्णराव वर्पे द्वारा कुछ ना कुछ बहाना बनाकर टाला जाता रहा। काफी समय होने के बाद भी आज तक हमे हमारा हक का पैसा नही मिला। जिससे हम गरीब सदस्यों को जीवन यापन के साथ बच्चों की शादी, मकान आदि के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन किए, लेकिन समस्या का निदान नही हो पाया। उपायुक्त द्वारा दिनांक 25/12/2021 को संस्था कार्यालय पर विशेष आम सभा आयोजित की गयी, जिसमे संस्था के जमाकर्ता सदस्यों को लम्बे समय से राशि का भुगतान नहीं किये जाने के कारण व्याप्त आक्रोश के मद्दे नजर एवं संस्था के द्वारा भुगतान राशि नहीं दिए जाने के कारण संस्था की अचल संपत्ति मकान नंबर 47 तुकोगंज रोड देवास (संस्था कार्यालय) सार्वजनिक रूप से नियम अनुसार नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जाने हेतु निर्णय लिया गया तथा प्राप्त राशी से संस्था के सदस्यों की राशी का भुगतान करने का निर्णय लिया गया। भवन विक्रय एवं भुगतान करने हेतु भवन विक्रय समिति व भुगतान समिति का गठन उप पंजीयन कार्यालय देवास के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमे उप पंजीयन कार्यालय से एक प्रतिनिधि की नियुक्ति एवं चार संस्था सदस्यों को नियुक्त किया गया। इसके उपरांत उप पंजीयक सहकारी संस्था देवास की और से नियम अनुसार भवन विक्रय करने हेतु कार्यवाही की गयी और भवन विक्रय करने हेतु स्वीकृति प्रकरण मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग भोपाल को भिजवाया गया। मगर आज दिनांक तक उच्च कार्यालय द्वारा भवन विक्रय की स्वीकृति प्रदान नही की गयी। पीड़ित सदस्यों ने मांग की है कि सदस्यों की जमा राशी शीघ्र लौटाएं जाने हेतु कार्यवाही कर भवन विक्रय करने की स्वीकृति दिलाई जाए, ताकि सदस्यों को उनकी जमा राशी शीघ्र प्राप्त हो सके। सदस्यों ने ज्ञापन की प्रति सांसद, विधायक, जिला सहकारी समिति उपायुक्त को भी भेजी है। इस दौरान प्रदीप रघुवंशी, एमके खान, भुरू भाई, रईस भाई, शोएब खान, जल्लू कुरैशी, सलीम भाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सौरभ सचान
सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।
Related Articles
सज्जन सिंह वर्मा पर लगाए गए आरोपों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, मनोज राजानी ने दिया जवाब
फ़रवरी 12, 2021
वीडियो: भोपाल रोड स्थित साइंस कॉलेज मेंढकी धाकड़ गांव में शिफ्ट होगा, छात्र-छात्राओं ने किया विरोध
मई 23, 2022
लापता नव विवाहिता का शव नदी में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सितम्बर 22, 2021
Check Also
Close
