अपराधदेवास

शहर में अंधेरगर्दी, सरेआम युवती को गोली मारी गंभीर हालत में इंदौर रेफर

देवास लाइव। शहर में लगातार अपराध बढ़ता ही जा रहा है। शहर के सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले मार्ग एमजी रोड पर सरेआम आज एक युवक ने युवती को गोली मार दी। युवती को घायल अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है।

शहर के एमजी रोड पर एक साड़ी की दुकान पर काम करने वाली एक युवती को सरेआम एक युवक ने गोली मारी।

थाना प्रभारी उमराव सिंह के अनुसार भूपेश शिव हरे नामक युवक ने मारी गोली। आरोपी भूपेश सुमित गजक नाम की दुकान चलाता है। घायल युवती को कमर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया और अब इंदौर रेफर किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी आरोपी की तलाश जारी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button