देवास

अमलतास अस्पताल से आज दो और कोरोना पाज़िटिव मरीजों की छुट्टी

देवास लाइव। तीन दिन से नये कोरोना पाज़िटिव मरीज आने की खबरों के बीच आज एक सुखद समाचार आया। दो कोरोना पाज़िटिव मरीज आज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

आज सुतार बाखल निवासी 40 वर्षीय संजय और रघुनाथपुरा निवासी 35 वर्षीय संथ्या को तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ तथा अमलतास अस्पताल के डॉ जगत रावत और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत करते हुए अस्पताल से बिदा किया।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button