देवास

देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा का निधन, 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

लंबी बीमारी के बाद निधन; समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी

देवास। वरिष्ठ समाजसेवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शहर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक है। वे जनता बैंक के पूर्व संचालक भी रहे।

मिश्रा सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे। उनके निधन पर मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, छोटू मिश्रा, जयसिंह ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, संजय सिंह चौहान, निशांत मिश्रा और कपिल मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि देने वालों ने उनके निधन को सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button