अपराधदेवास

आर्थिक तंगी के चलते 35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट मिला

 

देवास लाइव। बावड़िया बस्ती में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने आर्थिक तंगी की बात लिखी है और परिवार में किसी को परेशान न करने की बात लिखी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विरेंद्र गुप्ता नामक युवक अपनी मां के साथ सज्जन सिंह कॉलोनी बावडीया बस्ती में रहता था। उसकी एक मोबाइल रिपेयर की दुकान थी। शादी नही हुई थी और उसके दो भाई अलग रहते थे। आज सुबह उसने फांसी लगा ली। उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने आई है जिसमे उसने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी लिखा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button