देवास

देवास के दो होनहार युवा छात्रों का चयन वायुसेना में हुआ

देवास लाइव। शहर के लिए गर्व की बात है कि देवास के दो होनहार छात्रों का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। बालगढ़ निवासी रितिक और भोसले कॉलोनी निवासी निखिल कुमावत का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है और दोनों कर्नाटक के बेलगांव जाकर एनरोलमेंट करेंगे।

देवास के बालगढ़ सम्राट पुरी निवासी रितीक संतोष मोदी मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान भोपाल (एमएएनआईटी) में सेकण्ड इयर की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र रितीक का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। बालगढ़ के नगर सुरक्षा समिति सदस्य राजू (विकेश) मोदी ने बताया कि क्षेत्र एवं मोदी समाज का पहला नवयुवक है जो कि भारतीय वायुसेना के लिए चयनित हुआ है, जो समाज व देवास शहर के लिए गर्व की बात है। रितीक के पिता एक निजी कम्पनी में मजदूरी करते है।

देवास की भोंसले कॉलोनी में रहने वाले निखिल पिता मदन लाल कुमावत का भी चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। निखिल के पिता मदन लाल कुमावत एक निजी कंपनी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। निखिल 8 मार्च को कर्नाटक के बेलगाम के लिए रवाना होंगे।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button