अपराधउदयनगरदेवास

बोतल चढ़ाने के बहाने बंगाली डॉक्टर ने की छेड़छाड़

देवास लाइव। जिले के आदिवासी अंचलों में इस समय झोलाछाप बंगाली डॉक्टर सक्रिय है। प्रशासन द्वारा सख्ती न किए जाने के कारण यह भोले भाले आदिवासियों का शोषण करते हैं।

उदय नगर थाना क्षेत्र के ग्राम निमनपुर निवासी 30 वर्षीय महिला से बंगाली डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी स्थित अपने अस्पताल में डॉक्टर बंगाली ने फरियादी महिला को अस्पताल के परदे के पीछे सुलाकर बोतल लगाई और उसके साथ छेड़छाड़ की।

हालात यह है कि बंगाली डॉक्टर का नाम तक पुलिस को नहीं मालूम उन्होंने FIR में डॉक्टर का नाम डॉक्टर बंगाली लिखा है। उदय नगर थाना पुलिस ने धारा 354 क और ख के तहत मुकदमा कायम किया है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button