अपराधदेवास

वीडियो: कबीरपंथी आश्रम की दिव्यांग के साथ दुष्कर्म, बच्ची को जन्म दिया, छह अन्य महिलाएं मुक्त कराई गई

देवास लाइव। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जामगोद के पास स्थित कबीरपंथी आश्रम में एक मूक-बधिर मंदबुद्धि महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और आश्रम से छह अन्य महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कबीरपंथी आश्रम मंगल नाम महाराज नामक व्यक्ति संचालित करते हैं। यहां पर लोग मूकबधिर और मंदबुद्धि बच्चियों को छोड़ जाते हैं। बताया जा रहा है पीड़ित महिला भी बचपन से इसी आश्रम में रहती थी। कुछ दिनों पहले कुछ महिलाएं अस्पताल में पीड़ित को छोड़ गई जहां पर उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला और बाल विकास विभाग हरकत में आया और पुलिस और प्रशासन की मदद से आश्रम से 6 महिलाओं को मुक्त कराया गया है। सभी महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है और वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

मामले में पीड़िता के मंदबुद्धि के साथ मूकबधिर होने से विभाग द्वारा विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। जिसके बाद यह आशंका व्यक्त की गई कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है और आश्रम में रहने वाले सभी पुरुषों के डीएनए मिलान करवाए जा रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई हो सकेगी।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button