दुर्घटनादेवास

19 वर्षी नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, लव जिहाद का आरोप

देवास लाइव। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रानी बाग इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। उसका पति उसे मृत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक युवती उज्जैन जिले के नागदा के निवासी हैं मृतिका का नाम रानी उर्फ निहारिका डाबी उम्र 19 वर्ष है। उसके पति का नाम सलमान मंसूरी उम्र 22 वर्ष निवासी नागदा उज्जैन जिला है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी और रानी बाग में किराए से रह रहे थे।
मामले में जिला अस्पताल पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद की आशंका जताई है।

सौरभ सचान

सौरभ सचान देवास लाइव (dewaslive.com) के संपादक एवं प्रमुख हैं। देवास लाइव मध्यप्रदेश के देवास जिले से प्रकाशित एक प्रमुख डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्थानीय खबरों, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी घटनाओं को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। सौरभ सचान की पत्रकारिता का उद्देश्य स्थानीय आवाज़ों को सामने लाना और देवास की जमीनी सच्चाई को जनता तक पहुँचाना है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button