देवासधर्मधर्म संकृति

रविवार को निकलेगी भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा, कार्यकर्ता घर घर जाकर दे रहे आमंत्रण

 देवास। नगर में प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता का भाव लेकर निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में है, इस हेतु सर्व ब्राह्मण समाज देवास की आवश्यक बैठक समाज अध्यक्ष प. संजय शुक्ला की अध्यक्षता में नित्या परिसर पर आयोजित की गई।

सर्व ब्राह्मण के प्रवक्ता प.आदित्य दुबे ने बताया कि विगत एक माह से युवाओ ओर वरिष्ठजनो का समूह शौर्य यात्रा हेतु घर घर जाकर एवम जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व सभी वरिष्ठजनो आमन्त्रण दे रहे है। बैठक में तैयारियों से संबंधित विषय पर सभी के द्वारा चर्चा के निर्णय लिए गए। यात्रा के सफल संचालन हेतु सर्वसम्मति से दीपेश कानूनगो व आदित्य दुबे को संपूर्ण यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया। यात्रा के लिए शाम 5.30 पर सभी विप्रजन सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। यहां से भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती के साथ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा 6 बजे प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। जहां स्वल्पाहार के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा में क्रमश: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए डीजे, घोड़े, बग्गी एवं प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे व भजन गायक अभिषेक व्यास के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके पश्चात भगवान परशुराम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथ के साथ साथ अतिथिगण एवं समाज के पदाधिकारी होंगे। यात्रा में सबसे पीछे चलित झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री प. दिनेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पं सतीश दुबे, पं विनोद दुबे सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारियां पं समीर शर्मा, पं आकाश अवस्थी, पं अमिताभ शुक्ला, पं विमल शर्मा, पं नयन कानूनगो, पं. सुदर्शन दुबे , पं रितेश शर्मा, पं. कपिल व्यास , पं संदीप चौबे, पं रोहित उपाध्याय, पंडित छोटू पांडे,  पं गौरव दुबे, पं शैलेश कचोले, पं प्रणय जोशी, पं. प्रतीक पंडित, पं मोहित पण्ड्या, पं सूर्य प्रकाश मिश्रा,  पं आयुष तिवारी,  पं प्रतीक शास्त्री पं अभिषेक दुबे को दी गई । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प. दिनेश मिश्रा ने किया व आभार प. संदीप चौबे ने माना। 

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button