दुर्घटनादेवास

देवास: एबी रोड पर तेज रफ्तार कार फ्लाई ओवर के नीचे घुसी, दो युवकों की मौत, एक घायल

देवास, 15 अप्रैल 2024: एबी रोड स्थित प्रेस्टीज कॉलेज के पास आज शाम 6 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर के नीचे घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शेहजान (18 वर्ष) और अनुराग (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक देवास के ही रहने वाले थे। वहीं, घायल युवक का नाम अरविंद (22 वर्ष) बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक कार में सवार होकर सेट्रों से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी एबी रोड पर प्रेस्टीज कॉलेज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर के नीचे जा घुसी। हादसे के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे युवक का इलाज जारी है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का कारण हो सकता है।

Sneha
san thome school
Show More
Back to top button